फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: स्पा सेंटर की आड़ में ब्लैकमेल कर अवैध वसूली का भंडाफोड़, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 05:38 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: झालावाड़ में स्पा मसाज सेंटर की आड़ में अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया। बोगस ग्राहक के जरिए तस्दीक के बाद छापा मारकर एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ शहर में स्पा मसाज सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां कर लोगों से चौथ वसूली करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि पुरुष आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
शिकायतों के बाद शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से झालावाड़ शहर की खंडिया कॉलोनी स्थित ‘द ओशिश मसाज सेंटर’ को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि मसाज के लिए आने वाले लोगों को वेश्यावृत्ति का झांसा देकर तैयार किया जाता और बाद में उन्हें धमकाकर मोटी रकम वसूली जाती थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए।
 
बोगस ग्राहक भेजकर की गई तस्दीक
थानाधिकारी कोतवाली सीआई मुकेश मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। शिकायतों की पुष्टि के लिए पुलिस ने योजना बनाकर एक बोगस ग्राहक को स्पा मसाज सेंटर भेजा। शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ ‘द ओशिश स्पा मसाज सेंटर’ पर छापा मारकर कार्रवाई की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Balotra: गिड़ा CHC में नियमों की खुलेआम अनदेखी, सरकारी अस्पताल की आड़ में मरीजों को बेची जा रहीं बाहरी दवाइयां
 
महिला और पुरुष आरोपी गिरफ्तार
छापे के दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों में लिप्त महिला मेघा मुखर्जी और उसके साथी लोकेश कुमार बैरवा को गिरफ्तार किया। महिला आरोपी मेघा मुखर्जी (30), पुत्री सुबोध मुखर्जी पासवान, निवासी अशोक विहार, उत्तर-पश्चिम दिल्ली की है। वहीं, आरोपी लोकेश कुमार बैरवा (36), पुत्र रामलाल बैरवा, निवासी अगावली, थाना बसवा, जिला दौसा का रहने वाला है।
विज्ञापन

 
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कोतवाली पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य अभियुक्तों की भूमिका को लेकर अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल सुशीला, शीतल, जगदीश और जरनेल शामिल रहे। मामले की जांच मंडावर थानाधिकारी पवन कुमार मीणा द्वारा की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें