फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: मंगलपुरा चोरी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चांदी बरामद; दो माह पुराने मामले में मिली सफलता

Fri, 02 Jan 2026 08:31 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Rajasthan: झालावाड़ के मंगलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी रईसउद्दीन गिरफ्तार हुआ है। इसके साथ ही 724 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
शहर में चोरी करने की वारदात का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ शहर के मंगलपुरा क्षेत्र में लगभग दो माह पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोतवाली पुलिस टीम ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 724 ग्राम वजनी चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली थानाधिकारी सीआई मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दी।

पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रईसउद्दीन उर्फ पजामा, निवासी सुकेत, कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण जब्त किए गए। इस मामले में एक अन्य आरोपी इरफान अली उर्फ इक्कू, निवासी सुकेत, कोटा ग्रामीण को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रईसउद्दीन घटना के बाद लगातार फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें; श्रीगंगानगर में पुलिस-बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ की हेरोइन जब्त; ड्रोन के जरिए लाई गई थी

पुलिस के अनुसार, रईसउद्दीन आदतन नकबजनी का अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी के चार मामले दर्ज हैं। उसे रिमांड पर लेकर पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें