फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कुएं में घायल मिली नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत, दहेज हत्या का आरोप; थाने के बाहर हुआ प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 11:15 AM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ के डग क्षेत्र में कुएं में घायल मिली 19 वर्षीय नवविवाहिता तारा कुंवर की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर प्रदर्शन किया। एसपी के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद देर रात धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत के बाद माहौल हुआ तनावपूर्ण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। तीन दिन पहले कुएं में घायल अवस्था में मिली विवाहिता की मध्यप्रदेश के इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए शव को डग थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर देर रात तक धरना दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन


16 जुलाई को कुएं में घायल मिली थी तारा कुंवर
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को फतेहगढ़ निवासी तारा कुंवर (19) कुएं में घायल अवस्था में मिली थीं। परिजन उन्हें पहले डग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर रेफर किया गया। इंदौर में उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
मृतका के चाचा मदन सिंह ने आरोप लगाया कि तारा के पति जसवंत सिंह, सास और ससुर रणजीत सिंह विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। उनका आरोप है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कारण तारा की जान गई।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
तारा का शव डग थाने पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन वहां एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने 'बेटी को न्याय दो' और 'पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद' के नारे लगाए तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीण किसी भी अधिकारी की समझाइश पर नहीं माने और पुलिस अधीक्षक से सीधे बातचीत कराने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान शव एंबुलेंस में ही रखा रहा।

एसपी के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। भवानीमंडी के डिप्टी सत्यनारायण गोधारा, डग थानाधिकारी भंवर सिंह गुर्जर, गंगधार थानाधिकारी किशोर सिंह, उन्हेल थानाधिकारी रामकरण और पगारिया थानाधिकारी बृजराज सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बाद में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार स्वयं डग पहुंचे और पीड़ित परिवार को मामले की जांच डिप्टी स्तर के अधिकारी से कराए जाने तथा निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे धरना समाप्त हुआ और परिजन शव लेकर अपने गांव रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 22 जुलाई से जयपुर-कोटा-उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन


हर पहलू से जांच शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी के अनुसार, विवाहिता की मौत के कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें