फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भवानीमंडी में लंगर खाने के बाद 100 से लोग अधिक बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका; जांच शुरू

Sun, 19 Jul 2026 09:49 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ के भवानीमंडी स्थित ईदगाह परिसर में लंगर का भोजन करने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए हैं। मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने भोजन के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
100 से अधिक लोग बीमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के भवानीमंडी के मेला मैदान स्थित ईदगाह परिसर में चल रहे लंगर में भोजन करने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी लोगों को इलाज के लिए विभिन्न चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लंगर के भोजन के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भिजवाया गया है। इस दौरान उल्टी दस्त, पेट दर्द की शिकायत की गई।
विज्ञापन


100 से अधिक लोग बीमार
चिकित्सा प्रभारी रोहिताश्व ने बताया कि लंगर का भोजन खाने से जावेदा 55 वर्ष, रिजवाना 43 वर्ष, अमरीन 33 वर्ष, मोहम्मद अली 14 वर्ष, रुखसार उम्र 25 वर्ष, सकीना उम्र 40 वर्ष, रियान उम्र 15 वर्ष, निसार उम्र 15 वर्ष, फैजाद उम्र 32 वर्ष, शबाना उम्र 44 वर्ष,सबिया 7 वर्ष सहित 100 से अधिक लोग बीमार हो गए, सभी लोगों में उल्टी दस्त सहित फूड पॉइजनिंग के लक्षण देखे गए हैं। इनका नगर के विभिन्न चिकित्सालय एवं उपचार जारी है। साथ ही 400 से अधिक मरीज और बीमार होने की आशंका जताई जा रही है। 

फूड पॉइजनिंग के लक्षण मिले
इस मामले में जानकारी मिली कि मोहर्रम के कुछ दिनों बाद हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन ईदगाह परिसर में एक कमेटी की ओर से किया जाता है, ऐसे में शाम को जैसे ही लंगर में लोगों ने भोजन किया उसके बाद धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी इस पर उल्टी दस्त आदि की शिकायत होने पर भवानी मंडी के निजी अस्पताल और सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है, भोजन में दाल, मांडे(बड़ी रोटी) और सिवइयां बनाई गई थी। इस मामले में जांच शुरू की गई है। ‎चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित लोगों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए हैं और उनका उपचार शहर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कोटा में गजब हो गया: ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक में ही गुल हो गई बिजली, छह मिनट तक छाया रहा अंधेरा
विज्ञापन


साढ़े तीन हजार लोगों के लिए तैयार हुआ था लंगर
‎‎आयोजन समिति के सदस्य रब्बानी ने बताया कि लगभग साढ़े तीन हजार लोगों के लिए दाल, मांडे और सेवइयों का भोजन तैयार किया गया था। खाना बनाते समय पूरी सावधानी बरती गई थी, लेकिन आखिर गड़बड़ी कहां हुई, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। ‎‎फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने की बजाय लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें