फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी पर एक्शन: दुकान में मिला 1500 बैग खाद का अवैध स्टॉक, 1000 बैग डीएपी और 500 बैग पोटाश जब्त

Thu, 17 Sep 2026 09:44 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र में कृषि विभाग ने दईखेड़ा स्थित सिखवाल कृषि सेवा केंद्र से 1500 बैग उर्वरक जब्त किए। इनमें 1000 बैग डीएपी और 500 बैग पोटाश शामिल हैं। जांच में दस्तावेज, बिल और स्टॉक रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलीं।

विज्ञापन
रासायनिक खाद जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों को खाद की किल्लत और कालाबाजारी से बचाने के लिए कृषि विभाग ने गुरुवार को खानपुर क्षेत्र में कार्रवाई की। दईखेड़ा स्थित सिखवाल कृषि सेवा केंद्र के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान करीब 1500 बैग उर्वरक के अवैध भंडारण का मामला सामने आया। विभाग की टीम ने मौके से 1000 बैग डीएपी और 500 बैग पोटाश जब्त कर लिए।

झालावाड़ के संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में रखे उर्वरकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैधानिक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद टीम ने उर्वरकों को जब्त कर विभागीय अभिरक्षा में ले लिया।

बिल जारी नहीं करने समेत कई अनियमितताएं

विज्ञापन

जांच में उर्वरकों से संबंधित दस्तावेजों के अलावा बिक्री व्यवस्था में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। किसानों को खाद बेचते समय बिल जारी नहीं करना, प्रतिष्ठान पर मूल्य सूची और स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक नहीं करना तथा लाइसेंस में उर्वरकों का उचित रिकॉर्ड दर्ज नहीं होना पाया गया। विभाग ने इन सभी अनियमितताओं को जांच में शामिल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें:  पार्षदों को कितने करोड़ का ऑफर? निकाय चुनाव के बाद गहलोत के इस दावे ने क्यों मचा दिया सियासी घमासान

11 उर्वरकों के सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान पर उपलब्ध अन्य उर्वरकों की गुणवत्ता की भी जांच की। टीम ने अलग-अलग प्रकार के 11 उर्वरकों के नमूने लिए हैं, जिन्हें अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता या अन्य किसी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिलेभर में उर्वरक विक्रेताओं पर नजर
संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिलेभर में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अनियमित बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई कृषि अधिकारी (फसल) एवं कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) प्रेमशंकर गोचर की ओर से की जा रही है। टीम में कृषि अधिकारी चौथमल शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी सुरेश कुमार भारद्वाज, नीरज किराड़ सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें