फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान-एमपी तक फैला ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: एमडी बनाने का केमिकल पकड़ा गया, डिलीवरी से पहले तस्कर पकड़े गए

Wed, 04 Feb 2026 06:15 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 320.72 किलो मादक पदार्थ निर्माण में प्रयुक्त केमिकल और लग्जरी वाहन जब्त किए। इस कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए है। 

विज्ञापन
ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालरापाटन थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 320.72 किलोग्राम मादक पदार्थ निर्माण में प्रयुक्त होने वाला संदिग्ध केमिकल तथा वारदात में इस्तेमाल की गई लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई ग्रोथ सेंटर चौराहा, झालरापाटन पर की गई। यहां संदिग्ध अवस्था में खड़े एक पिकअप वाहन और एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन में घरेलू सामान की आड़ में रखे छह प्लास्टिक ड्रम मिले, जिनमें संदिग्ध केमिकल भरा हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक (30) पुत्र श्यामलाल ब्राह्मण, जितेंद्र सिंह (41) पुत्र कमल सिंह राजपूत और शैलेन्द्र विलाला (26) पुत्र रमेशचंद विलाला, सभी निवासी जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढे़ं: 'अकबर का नाम हटेगा या सरकार रिश्तेदारी निभाएगी?', आमेर के शिलालेख पर धारीवाल का सवाल

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह केमिकल महाराष्ट्र से ट्रांसपोर्ट के जरिए कोटा मंगवाया गया था, जिसे बाद में पिकअप वाहन से आगर (म.प्र.) ले जाकर जयनारायण उर्फ मामू को डिलीवरी दी जानी थी। जयनारायण अपने साथियों के साथ मिलकर इस केमिकल का इस्तेमाल एमडी सहित अन्य मादक पदार्थों के निर्माण में करता था। सूचना के आधार पर जिला स्पेशल टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस से समन्वय स्थापित कर सुसनेर (आगर) से जयनारायण उर्फ मामू और उसके सहयोगी रामलाल को हिरासत में लिया।

डिलीवरी लेने वाला आरोपी फरार
पूछताछ में जयनारायण ने बताया कि केमिकल की डिलीवरी रघुनंदन पाटीदार, निवासी गोगडपुर, थाना माचलपुर, जिला राजगढ़ (म.प्र.) को दी जानी थी। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही रघुनंदन फरार हो गया। पुलिस ने माचलपुर थाना क्षेत्र में रघुनंदन के घर दबिश दी, जहां एमडी बनाने की फैक्ट्री पाई गई। संबंधित थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें