फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar Borewell News : बोरवेल में गिरे मासूम की मौत, बचाव दलों ने 13 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला शव

Mon, 24 Feb 2025 10:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar Borewell Rescue Update : झालावाड़ के पाडला गांव में बोरवेल में गिरे पांच साल के प्रह्लाद को 13 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचाया जा सका। बच्चा 150 फीट गहरे बोरवेल में लगभग 30 फीट की गहराई पर फंसा था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पाडला गांव में बोरवेल में गिरे पांच साल के मासूम प्रह्लाद को बचाने के लिए 13 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। सोमवार सुबह 4 बजे SDRF और NDRF की टीम ने बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालकर डग अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का शव फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार की दोपहर को खेलते समय मासूम खेत में बने 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर लगभग 30 फीट की गहराई पर फंस गया था। बचाव दल ने बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप का इस्तेमाल किया था। झालावाड़ से आई SDRF की टीम ने देसी जुगाड़ का सहारा लेते हुए रिंग में फंसाकर बच्चे को निकालने की कोशिश की। वहीं कोटा से पहुंची NDRF की टीम भी लगातार रेस्क्यू में जुटी रही, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।

डग थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि प्रह्लाद पुत्र कालूलाल अपने माता-पिता के साथ पाडला गांव स्थित अपने पर गया था। खेलते-खेलते वह बोरवेल के पास पहुंच गया और दोपहर करीब 1:40 बजे ट्यूबवेल (बोरवेल) में गिर गया। यह बोरवेल तीन दिन पहले शुक्रवार को ही खुदवाया गया था और उसे अस्थाई रूप से ढंका गया था। मासूम बोरवेल को ढंकने के लिए रखे पत्थर के साथ ही नीचे गिर गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बच्चे को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत और बचाव कार्य जारी रखा।

प्रह्लाद के निधन की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मासूम की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें