फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Polls 2023: जयंत चौधरी बोले- गठबंधन मजबूती से लड़ेगा चुनाव, जिन सीट पर कांग्रेस हारी, वहां RLD जीतेगी

Tue, 03 Oct 2023 10:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

जयंत चौधरी ने कहा- हम इंडिया के घटक दल हैं। घटक दलों को आपसी टकराव होते हैं, मतभेद होते हैं। हमें इससे ऊपर उठकर निर्णय लेने होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस अपना बड़ा दिल दिखाए। पिछली बार हम दो सीटों पर चुनाव लड़े थे, लेकिन इस बार हम विस्तार चाहते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Polls 2023: राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी बुधवार को भरतपुर के जाटौली रातभान गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया और किसान सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा चुनावों को लेकर जयंत चौधरी ने कहा कि हम पर भरोसा किया जा सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमें और भी जगह दी जाएगी। क्योंकि, लोकदल का पुराना चेहरा है, हमारी पार्टी की पहचान पुरानी है। 

विज्ञापन

चौधरी ने कहा- ऐसी सीट जिसे कांग्रेस 3 से 4 बार न जीत पाई हो, वह सीट हम जीतकर दिखा सकते हैं। सीकर, झुंझुनूं, नागौर से भी हमें मौका दिया जाए।

किसान सभा के बाद जयंत चौधरी ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा। अबकी बार राजस्थान में अप्रयाशित चुनाव के नतीजे आएंगे। राजस्थान में जो ट्रेंड रहा है उसे तोड़ते हुए एक फिर कांग्रेस सरकार बनेगी। उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार ने इस बार उम्मीद से ज्यादा काम किए हैं। ERPC एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसे लेकर केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। प्रदेश सरकार ने खुद ही बजट में इसका प्रावधान किया। सीएम गहलोत कह चुके हैं कि जितने भी संसाधन लगाने पड़े जाएं, परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। 

जयंत चौधरी ने कहा- हम इंडिया के घटक दल हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ेगा। घटक दलों के आपसी टकराव और मतभेद होते हैं। इससे ऊपर उठकर हमें निर्णय लेने होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस अपना बड़ा दिल दिखाए। पिछली बार हम दो सीटों पर चुनाव लड़े थे, लेकिन अब हम विस्तार चाहते हैं। हमने दिखाया है कि हम दूसरे एलाइंस की तरह नहीं हैं। हम कहीं टस से मस नहीं हुए, उनके 99 जीते थे और हमारा 1 जीता था।  
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा- हम पर भरोसा किया जा सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमें और भी जगह दी जाए। क्योंकि, लोकदल पुराना चेहरा है, हमारी पार्टी की पुरानी पहचान है। ऐसी सीट जो कांग्रेस न जीत पाई हो, वह हम जीतकर दिखा सकते हैं। सीकर, झुंझुनूं और नागौर में हमारी पार्टी का विस्तार हो। ब्रज का इलाका एक नेचुरल इलाका है, यहां के लोगों का मथुरा आना जाना रहा है। मैं मथुरा से सांसद रहा हूं, हर तरीके से लोग पहचानते हैं। लोकदल की अपनी एक अहमियत है। यहां हमारे पुराने स्थापित नेता भी रहे हैं। भरतपुर के कई ऐसे स्थापित लोग हैं जो चौधरी चरण सिंह के समय से करीबी रहे हैं। इसलिए यहां तो हमारा क्लेम बनता ही है, लेकिन जो पुराना इलाका है। सीकर, झुंझुनूं, नागौर ये पुरानी बेल्ट है, हम चाहेंगे यहां भी पार्टी का विस्तार हो। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें