फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सतीश पूनिया के समर्थन में जाट समाज, BJP कार्यालय के बाहर नारेबाजी, सोशल मीडिया पर भी पूछे जा रहे सवाल

Thu, 23 Mar 2023 07:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सतीश पूनिया को राजस्थान भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए जाने के विरोध में जाट समाज ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज के लोगों ने जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर भी पूनिया के समर्थन में पोस्ट किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष सीपी जोशी को बनाया गया है। अब तक इस पद पर सतीश पूनिया विराजमान थे, लेकिन गुरुवार को भाजपा आलाकमान ने जोशी को अध्यक्ष घोषित कर दिया।

विज्ञापन




पार्टी ने जोशी को अध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया है, लेकिन भाजपा के इस फैसले से प्रदेश का जाट समुदाय और पूनिया समर्थक नाराज हो गए।   

जाट समाज और सतीश पूनिया समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर #पूनिया में क्या कमी थी ट्रैंड शुरू कर दिया। हजारों लोगों ने इस हैशटैग के साथ फेसबुक और ट्वटिर पर जमकर पोस्ट किए।
विज्ञापन


वहीं, जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के विरोध में नारे भी लगाए गए। इस दौरान जाट समुदाय और पूनिया समर्थकों ने पीएम मोदी और नड्डा का पुतला भी फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि  सतीश पूनिया पिछले तीन साल से पार्टी के लिए काम कर रहे थे। इस तरह चुनाव से पहले उन्हें पद से हटाना पूनिया का अपमान है। जाट समाज के लोग सतीश पूनिया का अपमान सहन नहीं करेगा।



इधर, सोशल मीडिया पर भी सतीश पूनिया के समर्थन में हैशटैग चलाया जा रहा है। पूनिया के समर्थन में एक समर्थक ने लिखा- भोले किसान तू व्यर्थ ही संघर्ष कर रहा था, तेरे संघर्ष की मलाई कोई और खा जाता है।  एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- शहीद दिवस पर किसान के बेटे को शहीद करना कहां तक उचित है। वहीं, एक अन्य यूजर ने  लिखा कि सतीश पूनिया को पद से हटाने से किसान वर्ग भाजपा से नाराज है। 


   
इस तरह की हजारों पोस्ट सोशल मीडिया पर सतीश पूनिया के समर्थन में लिखी गईं हैं। जिसमें भाजपा आलाकमान से पूनिया को पद से हटाने को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। साथ ही पार्टी के फैसले को लेकर भी विरोध जताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
प्रदर्शन करने वाले पार्टी के कार्यकर्ता नहीं
जयपुर भाजपा कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मेरा 3 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। नए अध्यक्ष पार्टी को और आगे ले जाएंगे। जो लोग भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं हैं।
 

प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता
इधर, सूत्रों के अनुसार भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन प्रायोजित और  विपक्षी दल की शरारत मानी जा रही है। प्रदर्शनकारियों में कई कार्यकर्ता कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल के भी शामिल थे, जिन्होंने पीएम मोदी का पुतला फूंका। इनमें कांग्रेस सेवादल नेता संदीप जाखड़ भी शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें