फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: भीनमाल डिस्कॉम कार्यालय में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, दो कर्मचारी निलंबित

Fri, 16 May 2025 04:12 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

भिषेक बंजारा पर किसानों और आम उपभोक्ताओं को परेशान करने के आरोप हैं, जबकि भागीरथ विश्नोई पर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को जैसलमेर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
भीनमाल डिस्कॉम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर जिले के भीनमाल डिस्कॉम कार्यालय में उपभोक्ताओं से बदसलूकी और कार्य में अनियमितता के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बाड़मेर के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार जोशी ने 15 मई को आदेश जारी कर कंज्यूमर क्लर्क अभिषेक बंजारा और कार्यवाहक स्टोर कीपर भागीरथ विश्नोई को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


अभिषेक बंजारा पर किसानों और आम उपभोक्ताओं को नियमों की अवहेलना कर परेशान करने के आरोप लगे हैं, जबकि भागीरथ विश्नोई पर कार्य में गंभीर अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। निलंबन के साथ ही दोनों का मुख्यालय अधीक्षण अभियंता कार्यालय जैसलमेर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी बीकानेर से 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, करणी माता के दर्शन करने जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भीनमाल डिस्कॉम कार्यालय में रोजाना सैकड़ों उपभोक्ता बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा उनकी शिकायतों की अनदेखी की जा रही थी, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विभागीय गंभीर और अनिमितताओं को लेकर दोनों को मुख्य अभियंता में निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन काल के दौरान दोनों का मुख्यालय जैसलमेर अधीक्षण अभियंता कार्यालय रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें