फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अपहरण, मारपीट और लूट के मुख्य आरोपी समेत पांच गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त

Mon, 12 May 2025 03:52 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया और घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, भीनमाल जुंजाणी के बीच रात में एक युवक का अपहरण और लूट हुआ था। इस मामले की जांच एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर की गई। थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों बरकत खान, रहमान खान, अल्ताफ खान, नवाब खान और इलियास खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी गलती कबूल की और इनके कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई। सभी आरोपी बागोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:  लूट की नीयत से तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि घटना 25 अप्रैल की रात की है, जब सरथला निवासी दुदाराम अपनी फॉर्च्यूनर कार से वियो का गोलिया से लौट रहा था। उसी दौरान जुंजाणी-जेरण के बीच कुछ बदमाशों ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से उसकी गाड़ी रुकवायी और लाठी-डंडों से मारपीट करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दुदाराम से चार सोने की अंगूठियां, एक लोकेट, पांच तोला की चेन और 20 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस इन आरोपियों से लूटे गए सामान की बरामदगी की कोशिश भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें