फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: सांचौर में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में गुजरात के तीन युवकों की मौत

Sun, 17 Nov 2024 08:32 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर में नेशनल हाईवे 68 पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में गुजरात के डोवा गांव के तीन युवक शामिल थे।राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर में नेशनल हाईवे 68 पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में गुजरात के डोवा गांव के तीन युवक शामिल थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालौर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। वाहनों की तेज रफ्तार के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हादसे में ट्रक और बाइक की तेज गति से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सांचौर निकटवर्ती पलादर सरहद नेशनल हाईवे 68 पर में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार तीन में से दो व्यक्तियों की मौके मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सांचौर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने गंभीर घायल हुए युवक को सांचौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसने भी इलाज के दम तोड़ दिया और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक सांचौर की तरफ से गुजरात की ओर जा रहे थे। वहीं गुजरात से एक ट्रक राजस्थान की तरफ आ रहा था। इस दौरान सरहद पलदार में नेशनल हाईवे 68 पर दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई, जिसमें बाइक पर सवार तीनों युवक की घटना में मौत हो गई।

घटना में बाइक सवार गुजरात के धानेरा के डोवा गांव निवासी भीमाराम पुत्र चनाराम जाति भील व दिनेश पुत्र माधाराम भील और गणेशाराम पुत्र दानाराम देवासी निवासी डोवा गुजरात की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सांचौर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू की। हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तेज गति की वजह से यह हादसा हुआ जिसमें बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनके हेलमेट नहीं थे। सिर में गंभीर चोट लगने से तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें