फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जालौर से टिकट मिलने के बाद भीनमाल पहुंचे वैभव गहलोत, कहा- BJP के गढ़ को भेदकर जीत दर्ज कराएंगे

Wed, 13 Mar 2024 08:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

जालौर सिरोही लोकसभा सीट से वैभव गहलोत को टिकट मिलने के बाद वे अपने जालौर सांचौर दौरे से सीधे भीनमाल पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यालय में भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वैभव का स्वागत किया।
विज्ञापन
भीनमाल पहुंचे वैभव गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर सिरोही लोकसभा सीट से वैभव गहलोत को टिकट मिलने के बाद वे अपने जालौर सांचौर दौरे से सीधे भीनमाल पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यालय में भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वैभव का स्वागत किया। वैभव ने अपने को इस सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी आलाकमान एवं जालौर सिरोही के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का आभार जताया।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों से जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है लेकिन इस बार के चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर निश्चित तौर पर इस सीट पर कांग्रेस की जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चुनावों से चली आ रही इस परिपाटी को तोड़ते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें