फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: जालोर पुलिस ने 40 लाख की अवैध शराब के साथ जब्त किया ट्रक, चालक गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2025 04:58 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालोर जिले में सायला पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 500 कार्टन पंजाब निर्मित अवैध शराब बरामद की। शराब को कंबल और प्लास्टिक के कार्टन की आड़ में छिपाकर गुजरात ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
शराब तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर में जालौर जिले के सायला पुलिस और जिला स्पेशल पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कंबल और प्लास्टिक के काटन की आड़ में गुजरात ले जाए जारी 500 कार्टन अवैध शराब को बरामद कर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। भारतमाला सड़क से शराब तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं हाल ही में DST डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम सांचौर और सायला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त किया।
विज्ञापन



DST टीम सांचौर के द्वारा प्रभारी ने सायला थानाधिकारी को सूचना दी कि एक संदिग्ध आईसर ट्रक, जिसमें पंजाब निर्मित अवैध शराब है, भारतमाला सड़क से उतरकर सिणधरी की ओर जाएगा। इस सूचना पर सायला पुलिस ने जीवाणा अस्थाई पुलिस चौकी और सिराणा टोल नाके पर नाकाबंदी की।

जानकारी के अनुसार रात में सायला की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कोहलाराम पुत्र निम्बाराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी रंगाला, थाना बागोडा, जिला जालोर बताया। तलाशी के दौरान ट्रक में प्लास्टिक के कट्टों में भरे कंबल के टुकड़ों के नीचे 500 कार्टन पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब पाई गई।

चालक को शराब ले जाने के लाइसेंस या परमिट के बारे में पूछा गया, लेकिन वह दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने ट्रक और शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और ट्रक की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में पुलिस मामले की जांच कर रही है। अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें