फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: करंट लगने से बेटे की मौत, खबर मिलते ही पिता रास्ते में दुर्घटना का शिकार; हिरासत में लाइनमैन

Wed, 22 Apr 2026 08:57 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

Jalore News: जालौर के बालवाड़ा गांव में फाल्ट ठीक करते समय अखाराम मेघवाल की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जा रहे पिता रूपाराम का भी एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने लाइनमैन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बालवाड़ा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बिजली फाल्ट ठीक करने के दौरान एफआरटी कर्मचारी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, थलुंडा निवासी 35 वर्षीय अखाराम मेघवाल 11 केवी लाइन पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान किसी द्वारा लाइन क्लियर होने की सूचना दे दी गई, जिसके बाद लाइनमैन ने बिजली सप्लाई चालू कर दी। अचानक करंट का तेज झटका लगने से अखाराम तारों पर ही लटक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
शव करीब पांच घंटे तक पोल पर लटका रहा
हादसे के बाद युवक का शव करीब 5 घंटे तक पोल पर ही लटका रहा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के एक्सईएन लालचंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों के साथ समझौते के बाद 11 लाख रुपये मुआवजे सहित अन्य सहायता पर सहमति बनी, जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन




पढ़ें- Kotputli-Behror News: भिवाड़ी में BKT फैक्टरी विवाद गहराया, दूसरे दिन भी जारी रहा मजदूरों का प्रदर्शन
 
बेटे की सूचना मिलते ही जा रहे पिता भी हादसे का शिकार
इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के पिता रूपाराम अपने दो परिचितों पप्पूराम और वालाराम के साथ बाइक पर मौके के लिए रवाना हुए। रास्ते में एक कैंपर गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रूपाराम के दोनों पैर टूट गए और सिर के पीछे गंभीर चोट आई। वहीं, साथ में बैठे पप्पूराम और वालाराम के भी एक-एक पैर टूट गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि अखाराम ने बालवाड़ा जीएसएस से शटडाउन लेकर काम शुरू किया था, लेकिन लापरवाही के चलते लाइनमैन ने बिजली चालू कर दी, जिससे यह हादसा हुआ।
 
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी लाइनमैन को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें