फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एक करोड़ के डोडा पोस्त से भरा ट्रक जालौर पुलिस ने पकड़ा, 41 क्विंटल 40 किलो डोडा पोस्त जब्त

Fri, 14 Apr 2023 08:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जालौर पुलिस ने एक ट्रक से 4,140 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर की भीनमाल पुलिस ने गुरुवार की शाम नाकाबंदी में करडा रोड से अवैध मादक पदार्थों से भरे एक ट्रक को जप्त किया है। ट्रक में कुल 4,140 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस नाकाबंदी देख ट्रक सवार गाड़ी को दूर छोड़ कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जालोर एसपी डॉ किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी डॉ अनुकृति उज्जैनिया,सीओ सीमा चोपड़ा के सुपरविजन और एसएचओ लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर गुरुवार शाम करड़ा रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
         
41 क्विंटल 40 किलो डोडा पोस्त बरामद किया
नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक सवार पुलिस टीम को देख दूर ही ट्रक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसे आसपास काफी तलाशा गया। गुजरात नंबर के ट्रक से पुलिस ने 207 प्लास्टिक की कट्टों में भरा 41 क्विंटल 40 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 1 करोड रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें