फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: बाबा रामदेव के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, 9 साल के मासूम की मौत

Wed, 15 Jul 2026 08:28 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन भीनमाल क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक मासूम की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भीनमाल क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। हादसा भागल-सेफ्टा नदी के आगे एक अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के सूतरपाड़ा गांव निवासी श्रद्धालु बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके वाहन की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: Jaisalmer: आयकर विभाग का बड़ा एक्शन! जमीन की रजिस्ट्रियों की खंगाली जा रही फाइलें, संदेह में कई बड़े सौदे
विज्ञापन


हादसे में 9 वर्षीय तेजप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक घायल श्रद्धालुओं को एंबुलेंस की मदद से भीनमाल के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 8 से 9 महिलाएं, 10 बच्चे और 4 से 5 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी मोहित कासनियां के निर्देशन में तहसीलदार भीखदान चारण अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी घायल गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के सूतरपाड़ा गांव के निवासी हैं और एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें