फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Accident: जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; ग्राम विकास अधिकारी की मौत

Thu, 23 Jul 2026 05:16 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaislmer Accident: दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल अधिकारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर जिले में बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की मौत हो गई। हादसा मूलसागर रोड पर उस समय हुआ, जब अधिकारी ग्राम पंचायत में दिनभर का कार्य पूरा करने के बाद बाइक से जैसलमेर शहर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिनेश मीणा (पुत्र गेना राम मीणा) निवासी ग्राम उदयपुरिया, लालसोट के रूप में हुई है। वे वर्तमान में सिपला ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे कार्यालय का कार्य पूरा करने के बाद वे बाइक से जैसलमेर शहर की ओर रवाना हुए थे।

रास्ते में मूलसागर रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अधिकारी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल अधिकारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को भी हटाया गया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

पढे़ं: 9 भर्तियों का इंटरव्यू शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार; जानिए तारीख

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
गुरुवार को मृतक के परिजन जैसलमेर पहुंचे, जिसके बाद राजकीय जवाहिर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी दिनेश मीणा के असामयिक निधन की खबर से ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत कर्मियों और उनके परिचितों में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन से परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर हादसे का कारण बनी। हालांकि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही पुलिस विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें