फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: बालोतरा के निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का आरोप- गलत इंजेक्शन लगाया, जमकर किया हंगामा

Thu, 28 Aug 2025 11:14 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

बालोतरा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया और  अस्पताल में जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा शहर के पचपदरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि मरीज को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई,  जोधपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान बालोतरा जिले के बायतु उपखंड के अकदड़ा गांव निवासी मालाराम गोदारा के रूप में हुई है। तीन दिन पहले मालाराम मोटरसाइकिल से गिर गए थे, जिसके कारण उन्हें हाथ-पैर में तेज दर्द की शिकायत थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए बालोतरा के पचपदरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने मालाराम को एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उनकी सांसें तेज हो गईं, घबराहट बढ़ गई और हालत गंभीर हो गई। गंभीर स्थिति देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत जोधपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, गुस्से का माहौल बन गया। परिजन और समाज के कई लोग अस्पताल पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और चिकित्सा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर विवाद शांत कराया।

ये भी पढ़ें: किरोड़ी-हनुमान भिड़े, जुबानी जंग से लेकर गाली-गलौज तक हुई, धमकी और आरोप का ऑडियो वायरल
विज्ञापन


इधर, अस्पताल के डॉक्टर प्रकाश विश्नोई कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज करीब 3 से 4 घंटे तक बिल्कुल सामान्य था। वह अस्पताल परिसर में चलते-फिरते भी दिखाई दिए। अचानक तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  'हेडमास्टर अश्लील इशारे करता है', छात्रा ने मां-चाची को बताई आपबीती; स्कूल में जूतों से पिटा आरोपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें