फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी मौत के जिम्मेदार...': वीडियो परिजनों को भेजकर नहर में कूदा कांस्टेबल, पत्नी-ससुराल पर लगाए आरोप

Wed, 07 Oct 2026 04:14 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में सिरोही के आबूरोड थाने में तैनात कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह का शव नहर से बरामद हुआ। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उन्होंने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के आबूरोड थाने में तैनात कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह ने मोहनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से ठीक पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा था, जिसमें अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है।
विज्ञापन


परिजनों को वीडियो भेजकर जताई प्रताड़ना की बात
मृतक अनिरुद्ध सिंह बाड़मेर की इंदिरा कॉलोनी के निवासी थे। वह बाड़मेर से नेहड़ाई होते हुए अपनी कार से मोहनगढ़ स्थित नहर पर पहुंचे। वहां उन्होंने सुबह एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा। वीडियो में कांस्टेबल ने कहा कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले ही उनकी मौत के जिम्मेदार हैं। उन्होंने प्रताड़ित होकर आत्महत्या का कदम उठाने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे थे। वीडियो देखकर घबराए परिजनों ने अनिरुद्ध सिंह को फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल का उत्तर नहीं दिया।

लोकेशन के आधार पर पहुंचे रिश्तेदार
फोन नहीं उठाने पर अनिरुद्ध सिंह के छोटे भाई ने बाड़मेर कोतवाली की सहायता से उनके फोन की लोकेशन निकाली। लोकेशन मोहनगढ़ की मिलने पर रिश्तेदार सुबह करीब 9 बजे नहर के पास पहुंचे। नहर के किनारे कांस्टेबल की कार, मोबाइल फोन और जूते रखे मिले। इसके बाद तलाश करने पर करीब आधे घंटे बाद नहर से उनका शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने मोहनगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


पांच साल से चल रहा था घरेलू कलह
अनिरुद्ध सिंह के फुफेरे भाई और मोहनगढ़ निवासी विक्रम सिंह के अनुसार, अनिरुद्ध वर्ष 2008 में पुलिस में भर्ती हुए थे और तभी से सिरोही में पदस्थापित थे। वर्ष 2012 में उनका विवाह हुआ था और उनका आठ साल का एक बेटा है। विवाह के एक साल बाद से ही दंपती के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था। पिछले करीब पांच साल से उनकी पत्नी मायके में रह रही थी। इसके बाद से ही पत्नी के परिजन कांस्टेबल और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। अनिरुद्ध सिंह मोहनगढ़ स्थित अपनी बुआ के घर आए हुए थे।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान: उदयपुर में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल; जर्जर भवन पर लगा ताला
विज्ञापन


पुलिस कर रही कारणों की पड़ताल
मामले में जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि सिरोही के आबूरोड थाने में तैनात कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह मोहनगढ़ में अपनी बुआ के घर आए हुए थे। उनका शव नहर में मिला है। पुलिस मौत के वास्तविक कारणों की पड़ताल कर रही है। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें