फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result: जैसलमेर के मदन पंवार ने 99% लाकर रचा इतिहास, बेटियों ने फिर किया कमाल

Tue, 31 Mar 2026 06:23 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट में जैसलमेर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में 97 प्रतिशत से ऊपर रहा। जिले के मदन पंवार 99%, भोमाराम 98.8%, तेजाराम सुथार 98.2% अंक के साथ माता-पिता का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
जैसलमेर के छात्रों ने किया कमाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार सुबह 10 बजे 12वीं कक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आधिकारिक रूप से नतीजे जारी किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। इस बार करीब 9 लाख 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में पंजीकरण कराया था।

जैसलमेर जिले का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

इस बार जैसलमेर जिले के विद्यार्थियों ने पूरे प्रदेश में अपनी धाक जमाई। विज्ञान संकाय में जिले का कुल परिणाम 97.67 प्रतिशत रहा। 539 छात्रों में से 525 सफल रहे, जबकि 277 छात्राओं में से 272 ने सफलता हासिल की। छात्राओं का पास प्रतिशत 98.19 रहा, जो छात्रों से अधिक रहा। प्रथम श्रेणी में 683 और द्वितीय श्रेणी में 101 विद्यार्थी रहे।

कला संकाय में भी जिले का परिणाम 97.15 प्रतिशत दर्ज किया गया। 3,176 छात्रों में से 3,067 पास हुए, जबकि 2,576 छात्राओं में से 2,521 सफल रहीं। इस संकाय में भी बेटियों का प्रदर्शन 97.86 प्रतिशत के साथ छात्रों से बेहतर रहा।

बेटियों ने फिर किया कमाल
आर्ट्स और साइंस दोनों संकायों में इस बार भी छात्राओं का सफलता प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा। यह न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि समाज में आ रहे सकारात्मक बदलाव का भी संकेत है।

मदन पंवार ने 99% से रचा इतिहास

विज्ञापन

फतेहगढ़ क्षेत्र के मंडाई गांव के सरकारी स्कूल के छात्र मदन पंवार ने 12वीं आर्ट्स में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अपनी पहचान बनाई। मदन के पिता पुणे की एक मार्बल फैक्ट्री में सुपरवाइजर हैं। मदन रोजाना सुबह 3 से 4 घंटे अनुशासित होकर पढ़ाई करते थे। उनका सपना है कि वह आगे चलकर प्रोफेसर बनें।

किसान के बेटे ने लहराया परचम
भणियाणा क्षेत्र के रातडिया गांव के भोमाराम ने 12वीं आर्ट्स में 98.80 प्रतिशत अंक हासिल कर ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल पेश की। किसान परिवार से आने वाले भोमाराम ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।

ये भी पढ़ें- RBSE 12th Result: नागौर के हनुमान गिरी ने 99.60% अंक लाकर रचा इतिहास, जोधपुर की मानसी-आयशा ने भी किया कमाल

बेटी ने भी नहीं छोड़ा कदम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लवां की छात्रा तेजाराम सुथार ने 12वीं आर्ट्स में 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बेटियों की सफलता की नई मिसाल कायम की।

बहादुर ने केमिस्ट्री में लिए 100 में 100
जैसलमेर के स्वामी विवेकानंद बाल निकेतन स्कूल के छात्र बहादुर सिंह ने साइंस में 98.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। किसान परिवार से आने वाले बहादुर ने रसायन विज्ञान में 100, जीव विज्ञान में 99 और भौतिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किए।

गणित और केमिस्ट्री में परफेक्ट 100
अमर शहीद सागरमल गोपा विद्यालय के घनश्याम पालीवाल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने गणित और रसायन विज्ञान दोनों में 100 में से 100 अंक हासिल कर कमाल कर दिखाया। वहीं रामदेवरा के बाबा रामदेव विद्या मंदिर के सुरेंद्र सिंह ने आर्ट्स में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें