फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra News: बालोतरा में जहरीले पानी पर उबला गुस्सा, ग्रामीणों ने दी 14 अगस्त को बड़े आंदोलन की चेतावनी

Tue, 12 Aug 2025 07:36 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बालोतरा

सार

बालोतरा जिले के डोली, अराबा, कल्याणपुर और आसपास के गांवों में जोधपुर की फैक्ट्रियों से निकलने वाला रासायनिक पानी खेतों और पानी के स्रोतों को प्रदूषित कर रहा है। इससे फसलें बर्बाद हो रही हैं, मिट्टी की उर्वरक क्षमता नष्ट हो रही है और पीने योग्य पानी का संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन
धरने पर भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा जिले के डोली, अराबा, कल्याणपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जोधपुर की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला रासायनिक और जहरीला पानी गंभीर संकट बन चुका है। नालों और जोहड़ों के रास्ते यह दूषित पानी खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और पीने का पानी भी पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि गांवों में जलजनित बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। इसी मुद्दे पर सोमवार को ग्रामीणों ने डोली टोल प्लाजा के पास विरोध प्रदर्शन किया। धरना आरएलपी नेता थानसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में हुआ। प्रशासन से टेंट लगाने की अनुमति न मिलने के बावजूद ग्रामीण खुले आसमान के नीचे भीषण गर्मी में डटे रहे।

धरना स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। थानसिंह राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसानों को डराने और हटाने की कोशिश की जा रही है। राजपुरोहित ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो 14 अगस्त को आरएलपी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रामगढ़ बांध में आज होगा ड्रोन के जरिए क्लाउड सीडिंग कर क्रत्रिम बारिश का प्रयोग

ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्रियों का जहरीला पानी वर्षों से लगातार गांवों में पहुंच रहा है, जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता नष्ट हो रही है और खेत बंजर हो रहे हैं। पशुओं के लिए पीने योग्य पानी का भी संकट है। कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे संघर्ष को जिला स्तर पर बड़े आंदोलन में बदल देंगे और तब तक लड़ाई जारी रखेंगे जब तक जोधपुर की फैक्ट्रियों से निकलने वाला रासायनिक पानी गांवों में आना पूरी तरह बंद नहीं हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें