पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। इस घटना के बाद वे तुरंत विदेश यात्रा छोड़ कर वापिस लौटे और एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इधर, गृहमंत्री अमित शाह भी जम्मू कश्मीर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि घटना के बाद जिस तरह के निर्णय लिए गए हैं। इससे स्पष्ट हो जाता है कि प्रधानमंत्री पिछली बार से इस बार कुछ बड़ा करने के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दबी जुबान से कुछ बोलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे पता है कि उनका क्या होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Sri Ganganagar News: पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, डीसी और आईजी पहुंचे सीमावर्ती क्षेत्र
उन्होंने कहा कि पूरा भारत देश मजबूती से एक साथ खड़ा है। यह लड़ाई देश की अंदरूनी नहीं बल्कि बाहरी ताकतों के साथ है। मुस्लिम समाज के लोग पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। ऐसे में अब पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए कि उसका यहां कोई नहीं है।