फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस अब जैसलमेर तक, सीमावर्ती क्षेत्र को मिली बड़ी रेल सौगात

Thu, 05 Mar 2026 04:09 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर और पश्चिमी राजस्थान के लोगों को रेल सुविधा के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को जैसलमेर तक बढ़ाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
जैसलमेर तक चलेगी जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रेन संख्या 20485/20486 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार अब जैसलमेर तक करने की स्वीकृति मिल गई है। इस फैसले से जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हजारों यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


इस संबंध में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी साझा करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

शेखावत ने कहा कि जैसलमेर देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में बेहतर रेल कनेक्टिविटी बेहद जरूरी थी। जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस के जैसलमेर तक विस्तार से यात्रियों के आवागमन में सुविधा बढ़ेगी और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान के नागौर जिले में डीजल टैंकर-ट्रक की भिड़ंत; आग का भीषण तांडव, ढाई घंटे बाद पाया गया काबू

उन्होंने कहा कि इस फैसले से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। गुजरात और अन्य राज्यों से जैसलमेर का संपर्क और बेहतर होने से व्यापारियों को भी फायदा होगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी के तहत रेल सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन के जैसलमेर तक विस्तार से यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। डेजर्ट फेस्टिवल सहित अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में आने वाले पर्यटकों के लिए जैसलमेर तक पहुंचना अब और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


इस निर्णय के बाद जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें