फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: बीएसएफ ने तनोट माता मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, देश में शांति और सुरक्षा की कामना की

Fri, 16 May 2025 11:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर स्थित ऐतिहासिक तनोट माता मंदिर में बीएसएफ ने विशेष पूजा-अर्चना कर देश की शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद जैसलमेर स्थित ऐतिहासिक और आस्था का प्रतीक तनोट माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन बीएसएफ द्वारा किया गया, जिसमें देश की शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन




इस विशेष पूजा में क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) के उप महानिरीक्षक श्री योगेन्द्र सिंह राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मातेश्वरी तनोट राय माता से देश में सुख-शांति, समृद्धि और सीमाओं पर अमन-चैन बनाए रखने की कामना की।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: नौतपा से पहले ही तपने लगा राजस्थान, गंगानगर में 46 डिग्री के पास पहुंचा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा-अर्चना के दौरान उपमहानिरीक्षक के साथ बीएसएफ के अधिकारी एवं जवानों ने भी तनोट माता का आशीर्वाद लिया और देशवासियों की सलामती के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि तनोट माता मंदिर, जो कि 1965 और 1971 के युद्धों में चमत्कारिक रूप से सुरक्षित रहा था, आज भी सीमा सुरक्षा बल के लिए आस्था और प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें