फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: जैसलमेर में सोमवार को मिला बम, तत्काल सूचना पर सेना के जवानों ने किया डिस्पोज

Mon, 12 May 2025 03:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Indo-Pak Tension: जैसलमेर में सोमवार को एक बम जैसी चीज मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना भारतीय सेना को दी। उसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते ने बम को डिस्पोज कर दिया।
विज्ञापन
जैसलमेर में मिली बम जैसी चीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में सोमवार दोपहर एक बम मिला। इसके बाद फौरन इसकी सूचना सेना को दी गई। सूचना पर सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर उसे डिस्पोज कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, जैसलमेर शहर से करीब 10 किमी दूर सुनसान इलाके में बम जैसी एक चीज मिली। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने भारतीय सेना को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। फिर सेना के बम निरोधक दस्ते ने इसको कब्जे में लिया और डिस्पोज कर दिया।


यह भी पढ़ें- Indo-Pak Tension: पाकिस्तान से तनाव के बीच जयपुर में व्यापारी लगाएंगे सायरन, प्रशासन रखेगा पैनी नजर
विज्ञापन

 
फिलहाल जैसलमेर शहर और आसपास के बॉर्डर इलाके में शांति का माहौल है। आमजन भारतीय सेना में अपना विश्वास जताते नजर आ रहे हैं। इससे बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ी है और ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। हालांकि अगले आदेश तक स्कूल बंद रखे गए हैं।
विज्ञापन

 
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। हालांकि रविवार रात सात बजकर 30 मिनट से ब्लैकआउट की घोषणा की गई, जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रही। सोमवार सुबह से हालात सामान्य होने लगे और धीरे-धीरे बाजार खुलने लगे। लोग अलसुबह ही चाय की थड़ियों पर मंडराते हुए चुस्कियों के साथ चर्चा करते नजर आए। हालांकि ब्लैकआउट की रात किसी भी तरह की हलचल नहीं हुई और शांति से गुजरी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: SMS स्टेडियम को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, परिसर खाली करवाया
 
इधर, प्रशासन की ओर से लोगों को घरों में रहने और ब्लैकआउट के नियमों का पालन करने की अपील की गई। प्रशासन और पुलिस की टीमें ब्लैकआउट के पालन के लिए शहर में गश्त पर रहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें