फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: भारत ने अंडर-16 साउथ एशियन यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, जैसलमेर के मोहम्मद रजा चमके

Thu, 19 Jun 2025 10:32 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जैसलमेर

सार

मालदीव में 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित अंडर-16 साउथ एशियन यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। भारत ने बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई और श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
मोहम्मद रजा ने किया शानदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव में 12 से 15 जून 2025 तक आयोजित अंडर-16 साउथ एशियन यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। FIBA (फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत ने बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका जैसी टीमों को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत ने बांग्लादेश को 117-29, मालदीव को 151-20 और श्रीलंका को लीग मुकाबले में 111-79 से हराया। फाइनल में भारत ने एक बार फिर श्रीलंका को 93-62 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

जैसलमेर के मोहम्मद रजा बने टूर्नामेंट के हीरो

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के उभरते खिलाड़ी मोहम्मद रजा ने शानदार प्रदर्शन किया। रज़ा ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 86 अंक बनाए और भारतीय टीम के टॉप स्कोरर रहे। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने अकेले 38 अंक जुटाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


तीन साल से ले रहे प्रशिक्षण, कई राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं रज़ा

जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने जानकारी दी कि मोहम्मद रज़ा पिछले तीन वर्षों से राजस्थान सरकार की बास्केटबॉल अकादमी, जैसलमेर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब तक वे चार बार राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और एक स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: साजिश रचकर प्रेमी से दबवाया पति का गला, पिता को मरते हुए देखता रहा मासूम; उसी ने खोला राज
विज्ञापन


राजस्थान में जश्न का माहौल, नेताओं और अफसरों ने दी बधाई

मोहम्मद रजा की इस उपलब्धि पर जैसलमेर सहित पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है। राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, कलेक्टर प्रताप सिंह, एसपी सुधीर चौधरी, और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें और उनके कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें