फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ईरान-इजरायल तनाव के बीच जॉर्जिया में फंसे राजस्थान के 61 पर्यटक, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

Mon, 16 Jun 2025 10:26 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

ईरान इजरायल तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने से राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट संगठन के 61 सदस्य जॉर्जिया में फंस गए हैं। इस दल में जैसलमेर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट भाविक भाटिया, उनकी पत्नी और बच्चा भी शामिल हैं। स्थिति को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है। राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय से उनकी सुरक्षित वापसी की मांग की गई है।
विज्ञापन
जॉर्जिया में फंसे राजस्थान 61 पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब विदेश में घूम रहे भारतीयों पर भी दिखने लगा है। जॉर्जिया में राजस्थान के कुल 61 नागरिक इस समय फंसे हुए हैं। ये सभी राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट संगठन के बैनर तले 8 जून को टूर पर निकले थे। ग्रुप में 29 कपल्स और तीन छोटे बच्चों सहित कुल 61 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


इस दल में जैसलमेर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट भाविक भाटिया, उनकी पत्नी साक्षी और पांच वर्षीय बेटा कियांश भी हैं। संगठन के अध्यक्ष रतन गोयल इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

छुट्टियों की खुशी बदली चिंता में
प्रारंभ में यात्रा सामान्य थी और पर्यटक जॉर्जिया के विभिन्न पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठा रहे थे। लेकिन इसी दौरान ईरान इजरायल के बीच हालात बिगड़ने से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया। इसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने अपनी उड़ानें रद्द या डायवर्ट कर दीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में नए नाम उजागर, उदयपुर के CDEO ने 10 लाख में खरीदी थी बेटे के लिए वर्दी

उड़ानों के स्थगन से बिगड़ा कार्यक्रम
युद्ध जैसे हालात के कारण भारत लौटने की उड़ानें बाधित हो गईं और यह पूरा दल जॉर्जिया में फंसा रह गया। भारतीय दूतावास और ट्रैवल एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन उड़ानें न होने के कारण तत्काल वापसी संभव नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


जैसलमेर में भाविक का परिवार चिंतित
भाविक भाटिया के पिता प्रमोद भाटिया ने बताया कि वे हर पल अपने बेटे और उसके परिवार की सलामती की दुआ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने कभी सोचा नहीं था कि एक शांतिपूर्ण टूर ऐसा तनाव लेकर आएगा। अब बस सरकार से ही उम्मीद है कि वे हमारे बच्चों को सुरक्षित भारत वापस लाएं।” परिजनों और संगठन के अन्य सदस्यों ने राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि वे सभी 61 भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। वर्तमान में हालात सामान्य नहीं हैं, लेकिन परिवारजन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही राहत मिलेगी।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें