फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: सोलर पावर प्लांट में करंट से युवक की मौत का मामला, 30 घंटे बाद समझौता वार्ता हुई सफल

Fri, 29 Dec 2023 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर जिले में पोकरण उपखंड के धुड़सर में बुधवार रात एक युवक की करंट से मौत हो गई थी। परिजन पोकरण जिला हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठ गए थे। युवक सोलर प्लांट में कर्मचारी था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में पोकरण क्षेत्र के धुड़सर गांव में स्थित रिलायंस सोलर प्लांट में कार्य कर रहे एक टेक्नीशियन की बुधवार की रात करंट लगने से मौत हो गई। उसके बाद गुरुवार को सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और मोर्चरी के बाहर धरना शुरू किया।

विज्ञापन


बता दें कि पूरे दिन धरना चलता रहा और कई दौर की समझौता वार्ता के बाद भी कोई सहमति नहीं बन पाई है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के धुड़सर गांव में रिलायंस कंपनी का धीरुभाई अंबानी सोलर पार्क स्थित है। यहां धूड़सर निवासी जगदीश कुमार (30) पुत्र भंवरलाल प्रजापत टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। बुधवार की रात वह ड्यूटी पर था और रात साढ़े नौ बजे बाद वह प्लांट में लगे फ्यूज चेक करने के लिए गया।

इस दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर गया। यहां कार्यरत अन्य कार्मिक उसे तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैठक करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

करीब 30 घंटे बाद समझौता वार्ता हुई सफल
पोकरण के धुड़सर सोलर प्लांट में मिस्त्री की करंट लगने से मौत पर मचा बवाल आखिरकार दूसरे दिन थम गया है। पिछले दो दिनों से सोलर प्लांट का मुख्य गेट बंद करके मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर से लगातार जैसलमेर जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता और एसपी विकास सांगवान ने पोकरण के अधिकारियों से सम्पर्क करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के निर्देश दिए थे, जिस पर एसडीएम गोपाल परिहार, एएसपी गोपाल सिंह भाटी, सीओ कैलाश बिश्नोई, एसएचओ दिनेश लखावत ने शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, प्रधान भगवत सिंह तंवर, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, शिक्षाविद् गुलाब सिंह गड़ी सहित मौजिज लोगों से समझौता वार्ता का दौर शुरू हुआ।

पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करके न्याय दिलाने के सख्त निर्देश दिए थे। आखिरकार सोलर कम्पनी प्रशासन ने 25 लाख रुपये का मुआवजा, दो मृतक के परिजनों को सोलर कम्पनी में नौकरी, मृतक की पत्नी को देंगे प्रत्येक माह पेंशन, दो बच्चों को पढ़ाएगा। सोलर प्लांट प्रशासन पर पर सहमति बनी है। समझौता वार्ता सफल होने पर दूसरे दिन शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द किया। समझौता वार्ता सफल होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। बुधवार रात्रि को धुड़सर सोलर प्लांट में बिजली का कार्य करते वक्त मिस्त्री जगदीश कुमावत की करंट लगने से दर्दनाक मौत हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें