फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर से भागा प्रेमी  नाबालिग प्रेमिका के साथ ट्रेन के आगे कूदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Thu, 08 Feb 2024 12:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

घर से भागकर जैसलमेर आए प्रेमी जोड़े ने रामदेवरा के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
रामदेवरा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामदेवरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। धार्मिक स्थली रामदेवरा के रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जैसलमेर पोकरण की तरफ से आ रही रणुजा एक्सप्रेस के आगे प्रेमी युगल कूद गया। घटना के बाद गार्ड ने ट्रेन को रोक और उसमें दोनों के शव रखकर रामदेवरा लेकर आया। 

विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हेड कांस्टेबल गोविंदराम ने बताया कि लड़के का नाम धनराज पुत्र परसाराम है और वह नागौर के रूपसर का रहने वाला है। वहीं, उसकी प्रेमिका नाबालिग है, उसकी उम्र करीब 17 साल है। दोनों घर से भाग गए थे, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने नागौर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर रामदेवरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतकों के परिजनों से बात करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें