फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: 21 हजार किमी की पदयात्रा पर किरण वर्मा, 2025 तक पांच मिलियन ब्लड डोनर करेंगे तैयार

Fri, 02 Feb 2024 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

दिल्ली के रहने किरण वर्मा ने 28 दिसंबर 2021 को केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से अपनी यात्रा शुरू की थी और 18,800 किमी से अधिक दूरी तय कर अब वो देश की पश्चिमी सरहद पर बसे जैसलमेर जिले में पहुंच चुके हैं। किरण चाहते हैं कि दिसंबर 2025 तक पांच मिलियन ब्लड डोनर्स तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में भी जा चुके हैं किरण वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लड डोनेशन कैम्पेन को लेकर दिल्ली का एक युवक 21 हजार किमी की पदयात्रा पर निकला है। अपने सामने एक बच्चे की खून की कमी से मौत होने के बाद अंदर तक हिले किरण वर्मा साल 2021 से भारत में पदयात्रा कर रहे हैं और लोगों को ब्लड डोनेशन के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। किरण वर्मा की ये यात्रा 18 हजार किमी पर जैसलमेर पहुंची है।

विज्ञापन


जैसलमेर में शहर कोतवाल सत्यप्रकाश विश्नोई ने उनका स्वागत किया और उनकी इस मुहिम को लेकर उनका हौसला बढ़ाया। किरण वर्मा इस यात्रा के दौरान ब्लड डोनर से मिल रहे हैं और उनका लक्ष्य है कि साल 2025 के अंत तक वे पांच मिलियन ब्लड डोनर तैयार करेंगे। ताकि किसी भी व्यक्ति कि खून की कमी से मौत न हो जाए।

विज्ञापन


साल 2021 में केरल से शुरू की पदयात्रा
अब तक 18 हजार किमी की पदयात्रा कर जैसलमेर पहुंचे किरण वर्मा ने बताया कि साल 2021 से केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से अपनी यात्रा शुरू की और अब तक 18,800 किमी से अधिक दूरी तय कर जैसलमेर पहुंचे हैं। उनका सपना है कि वे खून की कमी से किसी को भी मरने नहीं देना चाहते हैं और इसी जुनून को लेकर वे लोगों को पदयात्रा के माध्यम से मोटिवेट भी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि वे दिसंबर 2025 तक पांच मिलियन ब्लड डोनर्स तैयार करेंगे।
विज्ञापन




सिंपली ब्लड नाम से एप भी बनाई
किरण वर्मा ने बताया कि जब वे पढ़ते थे, तब से रक्तदान को लेकर उनका जुनून था। लेकिन एक दिन एक मजदूर के मासूम बेटे की खून कमी से मौत ने उनको अंदर तक हिला दिया। बस तब से ठान लिया कि देश भर के लोगों को रक्तदान को लेकर जागरुक करूंगा, ताकि कोई भी व्यक्ति 2025 तक रक्त की कमी से अपनी जान न गंवाए। उन्होंने इसके लिए एक सिंपली ब्लड एप भी बनाई है, जिसमें लोग जुड़ रहे हैं और रक्तदान कर रहे हैं। इस एप से अब तक 2.5 लाख लोग जुड़ चुके हैं और भी जुड़ रहे हैं। इस कैम्पेन को लेकर वे कपिल शर्मा के शो में भी जा चुके हैं और वे भी उनको सराह चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें