फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: महिला आयोग की छत से कूदने की कोशिश, एडवोकेट की सूझबूझ से बची जान; पति की शिकायत लेकर लेकर पहुंची थी

Fri, 06 Nov 2026 03:58 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

 

जयपुर में पति के खिलाफ शिकायत लेकर महिला आयोग पहुंची एक महिला ने सुनवाई नहीं होने और पारिवारिक विवाद से परेशान होकर बिल्डिंग की छत से कूदने की कोशिश की। एडवोकेट चरणजीत भाटी और कर्मचारियों ने उसे समय रहते पकड़कर बचा लिया।

विज्ञापन
ग्राफिक इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में महिला आयोग परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई। महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर आयोग पहुंची थी। उसका आरोप था कि पारिवारिक विवाद में उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इसी परेशानी में उसने छत से कूदने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद एडवोकेट चरणजीत भाटी और कर्मचारियों की तत्परता से उसकी जान बच गई।

घटना टोंक रोड पर गांधी नगर मोड़ स्थित महिला आयोग परिसर में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। महिला के छत पर चढ़ने और कूदने की कोशिश करने की जानकारी मिलते ही परिसर में काम कर रहे वकीलों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान एडवोकेट चरणजीत भाटी ने महिला को पकड़ लिया। अन्य कर्मचारियों ने भी उसे सुरक्षित नीचे लाने में मदद की।

सूचना मिलने पर ज्योति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। बाद में उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। फैमिली कोर्ट ने महिला को ज्योति नगर थाना पुलिस की देखरेख में सौंपते हुए उसकी सुरक्षा और देखभाल के निर्देश दिए।

कॉलेज से भागकर की थी शादी, तीन साल से चल रहा विवाद

पुलिस के अनुसार, महिला सवाई माधोपुर जिले के बामनवास की रहने वाली है। उसने करीब तीन साल पहले कॉलेज से भागकर एक युवक से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला ने पति के खिलाफ ईस्ट महिला थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

महिला का आरोप है कि पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वह काफी समय से परेशान है। इसी मामले में अपनी शिकायत लेकर वह महिला आयोग पहुंची थी।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान पंचायत चुनाव: सबसे छोटी ग्राम पंचायत को मिला पहला सरपंच, छह करोड़पति उम्मीदवारों को हराकर जीतीं शारदा

पीहर वालों ने भी घर से निकाला, रहने का ठिकाना नहीं

महिला ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह पहले से ही परेशान थी। जब वह अपने पीहर पहुंची तो परिजनों ने भी उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा। इसी समस्या को लेकर वह महिला आयोग पहुंची थी, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं होने से वह निराश हो गई। इसके बाद उसने छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस कर रही काउंसलिंग, रहने की व्यवस्था के प्रयास

ज्योति नगर थानाधिकारी गुंजन वर्मा ने बताया कि महिला से बातचीत की जा रही है और उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती बातचीत में सामने आया कि उसके पास फिलहाल रहने के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रहने की व्यवस्था कराने के प्रयास कर रही है। साथ ही उसकी काउंसलिंग भी करवाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें