फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जयपुर में बैंक कर्मचारियों से 42 लाख की लूट का 48 घंटे में खुलासा, युवती गिरफ्तार; 26.80 लाख बरामद

Wed, 16 Sep 2026 10:17 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के रामनगरिया में बैंक कर्मचारियों से करीब 42 लाख रुपये की लूट का 48 घंटे में खुलासा हुआ। पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर 26.80 लाख रुपये बरामद किए। जांच में सामने आया कि युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने अच्छे जीवन की चाहमें वारदात की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
बैंक लूट की बरामद नगदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरिया थाना क्षेत्र में बैंक कर्मचारियों से करीब 42 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल एक युवती को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर किराये के कमरे से लूटी गई 41.70 लाख रुपये की रकम में से 26.80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने अच्छे जीवन की चाह में बैंक से नकदी लूटने की योजना बनाई थी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा के अनुसार, 14 सितंबर को अक्षयपात्र मंदिर के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से नकदी निकालकर बाहर आ रहे कर्मचारियों से हथियार की नोक पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाश करीब 42 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए रामनगरिया और प्रताप नगर थाने की पुलिस टीमों के साथ जिला पूर्व की डीएसटी टीम को जांच में लगाया गया।

विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान: कुर्सी किसकी; मेयर-सभापति के नामांकन में BJP-कांग्रेस के बीच कहां निर्दलीयों ने बदला गणित?

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के संभावित आवागमन वाले रास्तों पर लगे करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और रूट मैप तैयार किया। पुलिस को आशंका थी कि वारदात से पहले रेकी की गई थी। बैंक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, एटीएम से नकदी निकालने का समय निश्चित नहीं था। वहीं, पिछले तीन दिनों की छुट्टियों के कारण एटीएम में बड़ी मात्रा में नकदी जमा थी। इसी आधार पर पुलिस ने रेकी के पहलू को जांच में शामिल किया।

सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान एक युवती की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। डीएसटी टीम ने उसका पीछा कर जानकारी जुटाई और उसके किराये के कमरे तक पहुंची। पूछताछ में वारदात का खुलासा हुआ। गिरफ्तार युवती अंशु कुमारी जाटव भरतपुर की रहने वाली है और वर्तमान में रामनगरिया क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, युवती के बॉयफ्रेंड मस्तराम मीणा ने उसे बताया था कि अक्षयपात्र के पास स्थित बैंक के एटीएम से रोजाना नकदी निकाली जाती है और वहां सुरक्षा व्यवस्था कम है। इसके बाद मस्तराम ने अपने दो साथियों पुष्पेंद्र मीणा उर्फ पुस्सी और सुमित जांगिड़ को भी योजना में शामिल किया। युवती को वारदात से एक दिन पहले एटीएम की रेकी करने भेजा गया। उसने एटीएम की स्थिति देखने के बाद साथियों को बताया कि वहां सब कुछ सामान्य है।

14 सितंबर को करीब 10:30 बजे बैंक कर्मचारी नकदी निकालने एटीएम पहुंचे तो युवती ने इसकी सूचना अपने साथियों को दे दी। इसके बाद दो बदमाशों ने हथियार की नोक पर नकदी लूट ली, जबकि एक अन्य व्यक्ति कार लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था। लूट के बाद रकम कार में रखकर पुलिस की नाकाबंदी को चकमा देने का प्रयास किया गया। बाद में रकम को दो हिस्सों में बांटा गया और एक हिस्सा युवती के कमरे में सूटकेस में रख दिया गया। पुलिस ने कमरे से 26.80 लाख रुपये बरामद किए हैं। मस्तराम मीणा, पुष्पेंद्र मीणा और सुमित जांगिड़ की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें