फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान का मौसम: नवंबर में क्यों पड़ रही इतनी गर्मी? बाड़मेर में पारा 38 डिग्री पार, जानिए बाकी शहरों के हाल

Mon, 09 Nov 2026 08:05 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में नवंबर में भी गर्मी का असर बना हुआ है। बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री पार पहुंच गया, जबकि कई शहरों में दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा है। अगले एक सप्ताह राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नवंबर के महीने में भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पिछले दस साल में यह दूसरा मौका है, जब नवंबर में बाड़मेर का तापमान इस स्तर तक पहुंचा है।

जयपुर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, चूरू सहित कई शहरों में भी तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का असर बना रहा। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से लोगों को सुबह और देर रात मिलने वाली ठंडक कम महसूस हो रही है।

एंटी साइक्लोन से कमजोर पड़ी ठंडी हवाएं

मौसम में इस बदलाव की वजह राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बना एंटी साइक्लोनिक सिस्टम है। इसके प्रभाव से उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ रही हैं, जबकि पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ गया है। इसके चलते आसमान साफ रहने और दिनभर तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम के इस बदलाव का असर खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में दिखाई दे रहा है। नवंबर के शुरुआती दिनों में ही बाड़मेर सहित कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। पिछले दस साल में दूसरी बार नवंबर में पश्चिमी राजस्थान में इस तरह की गर्मी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जयपुर की मशहूर रजाई का कारोबार पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, हर गली में दिखती है खास पहचान

रात में भी कम हुई ठंडक, सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा तापमान

दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

रविवार को प्रदेश में सबसे ठंडी रात माउंट आबू में रही। यहां न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा है। इससे साफ है कि प्रदेश के पर्वतीय इलाके में भी अभी अपेक्षित ठंडक नहीं पड़ रही है।

अगले एक सप्ताह मौसम साफ, धूप से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाने या बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप रहने से कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी हो सकती है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें