फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत?

Thu, 12 Jun 2025 01:41 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather News: राजस्थान में गर्मी ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। गुरुवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश के लिए तेज गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
गंगानगर में तापमान 48 डिग्री पहुंचा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गर्मी ने इस बार कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 2019 के बाद अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है, जब जून में 49 डिग्री तक पारा पहुंचा था।
विज्ञापन


8 शहरों में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान
अब तक पश्चिमी राजस्थान में ही भीषण गर्मी देखी जा रही थी, लेकिन अब पूर्वी राजस्थान भी इसकी चपेट में आ गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 8 शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा, जिनमें वनस्थली, दौसा, चूरू, बीकानेर, फलौदी, चित्तौड़गढ़, कोटा और श्रीगंगानगर प्रमुख हैं।

बीकानेर संभाग में रेड अलर्ट
जयपुर मौसम केंद्र ने 12 और 13 जून को बीकानेर संभाग में प्रचंड हीटवेव्स को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़ और धौलपुर में भी हीटवेव्स की चेतावनी दी गई है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आसपास के शहरों में पारा 45 डिग्री को पार कर गया। रात का तापमान भी 32.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 13 को आएंगे बांसवाड़ा, व्यापक स्तर पर हो रही तैयारियां

15 जून से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से पूर्वी राजस्थान में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर समेत 25 जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रातें भी गर्म, माउंट आबू तक में पारा चढ़ा
गंगानगर में मंगलवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही, जहां रात का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जयपुर, कोटा और दौसा में भी न्यूनतम तापमान 32 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें