फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मनी लॉन्ड्रिंग पर ईडी का शिकंजा, 2700 करोड़ की हेराफेरी पर एक साथ 3 राज्यों में छापेमारी

Thu, 12 Jun 2025 10:16 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में एक साथ छापा मारा। यह मामला करीब 2700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है। ईडी की टीमें तीनों राज्यों के लगभग 24 ठिकानों पर एक साथ तलाशी कर रही हैं।

विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी बताई जा रही है। एजेंसी की टीमें तीनों राज्यों के करीब 24 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन


नेक्सा एवरग्रीन प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी का मामला
सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी “नेक्सा एवरग्रीन” नामक प्रोजेक्ट से जुड़ी है, जिसमें निवेशकों को फ्लैट, जमीन या अधिक मूल्य पर रकम लौटाने का झांसा देकर बड़ी धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि निवेशकों से अरबों रुपए एकत्र कर बाद में रकम हड़प ली गई।

राजस्थान पुलिस ने पहले ही दर्ज की थी एफआईआर
इस घोटाले से संबंधित कई एफआईआर राजस्थान पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है। अब ईडी इस पूरे मामले की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है और इसमें बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 13 को आएंगे बांसवाड़ा, व्यापक स्तर पर हो रही तैयारियां
विज्ञापन


सीकर, जयपुर, जोधपुर समेत कई जगहों पर छापे
ईडी की टीमें राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर, झुंझुनूं, गुजरात के अहमदाबाद और दिल्ली में अलग-अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। एजेंसी को इस दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह छापेमारी अभी जारी है और आने वाले दिनों में मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े कई और चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें