फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, राजस्थान की लाइफलाइन बीसलपुर बांध में जलस्तर 314 पार, आवक अब भी जारी

Tue, 27 Aug 2024 08:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather: राजस्थान में 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश दक्षिणी इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा 260 एमएम बारिश प्रतापगढ़ में दर्ज की गई थी। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 16 बांध ओवरफ्लो हो गए। राजस्थान की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर में जल स्तर 314.08 मीटर पहुंच चुका है तथा अब भी इसमें जोरदार आवक हो रही है।
विज्ञापन
प्रदेश की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आज 26 जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इनमें से 5 जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, जालौर और उदयपुर में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून सीजन की बात करें तो अगस्त माह में बारिश ने पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश का दौर कम पड़ेगा।

विज्ञापन

 

प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो बीते 24 घंटों में 16 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं। राजस्थान की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में जलस्तर 314.8 मीटर को पार कर चुका है तथा त्रिवेणी नदी से बांध में पानी की आवक अब भी जारी है। 


1 जून से 25 अगस्त तक 515.4 एमएम बरसात राजस्थान में इस सीजन में अब तक 47 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में 1 जून से 25 अगस्त तक 515.4एमएम बरसात अब तक हो चुकी है, जबकि इसी अवधि में औसत बारिश  350.1एमएम मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें