राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराधों पर अंकुश लगाकर आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है।
सक्रिय आपराधिक गैंग के सदस्य तथा सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के तहत 364 हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर तथा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा फायरिंग की घटनाओं में लिप्त 368 लोगों की गिरफ्तारी हुई।
भू-माफिया, शराब माफिया तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त 570 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी तथा दंड प्रक्रिया संहिता 299 के अंतर्गत 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
निरोधात्मक कार्रवाई में 1,884 गिरफ्तारियां हुई।
इसके अलावा पुलिस ने बीकानेर जिले के नापासर थाने के हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर रोहित गोदारा के खास गुर्गे गोपाल जाखड़ को भी गिरफ्तार किया।
हाल ही में घटित आपराधिक घटनाओं पर भी पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाल ही में घटित आपराधिक घटनाओं के आरोपियों एवं अभियुक्तों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
प्रतापगढ़ जिले में एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त मुजीब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा-168 एफ 1 के तहत कार्रवाई करते हुए आठ करोड़ रुपये की बाजार मूल्य वाली होटल वेल्वेट इन को फ्रीज किया। उक्त अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।