फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: 75 साल से चली आ रही अनोखी परंपरा, बड़ी चौपड़ पर भाजपा-कांग्रेस करते हैं झंडारोहण

Fri, 15 Aug 2025 09:06 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में आज चोगान स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं बड़ी चौपड़ पर 75 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा भी जारी रहेगी। जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल झंडारोहण करते हैं।
विज्ञापन
बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौगान स्टेडियम में आयोजित होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा यहां सुबह 9:30 बजे झंडारोहण करेंगे। इस अवसर पर यहां समाज सेवा, कला सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों अधिकारियों का भी सम्मान होगा ।
विज्ञापन

चौपड़ पर निभाई जाएगी ध्वाजारोहण की परंपरा
राजधानी जयपुर में बड़ी चौपड़ पर भी ध्वाजारोहण की परंपरा निभाई जाएगी। जयपुर में हर साल  बीजेपी और कांग्रेस दोनों  दलों के नेता यहां झंडारोहण कार्यक्रम करते आए हैं। सत्ताधारी दल के मंच से उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा तिरंगा फहराएंगे। इसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद रहेंगे। वहीं विपक्ष के मंच से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तिरंगा फहराएंगे। PCC चीफ गोविंद डोटासरा समेत प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इसमें सत्ता पक्ष के मंच का मुंह रामगंज चौपड़ की तरफ होता है और विपक्षी मंच सांगानेरी गेट की ओर होता है।
परंपरा अनुसार  सुबह 8 बजे सत्ता पक्ष (भाजपा) और 8:30 बजे विपक्षी दल (कांग्रेस) झंडारोहण करती है। परंपरा के अनुसार बड़ी चौपड़ पर पहले सत्ता पक्ष और फिर विपक्षी दल झंडारोहण करते हैं।
विज्ञापन


(बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण कार्यक्रम)
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने सुबह 8 बजे बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान प्रदेश बीजेपी के अन्य नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। 

बीजेपी और कांग्रेस मुख्यालयों पर भी झंडारोहण हुआ
जयपुर में प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने झंडारोहण किया। इस मौके पर राठौड़ ने कहा- हमने स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय किया। हमारे कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर तिरंगा फहराने का काम किया। हर घर तिरंगे का मतलब यही है कि नागरिकों में राष्ट्रभक्ति का भाव पैदा हो, विपक्ष में भी राष्ट्रभक्ति का जज्बा हो। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि कितने ही योद्धाओं ने आजादी दिलाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई। उनको हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया। उन्होंने कहा- आज का दिन उन अमर बलिदानियों को वंदन और नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपनी अटूट आस्था, अदम्य साहस और सर्वस्व बलिदान से देश को आज़ादी दिलाई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें