फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: 50 दिवसीय योग महोत्सव के लिए राजस्थान आए केंद्रीय मंत्री सोनोवाल, कहा- योग से पर्यटन को बढ़ावा

Mon, 01 May 2023 09:09 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि हर साल हजारों विदेशी पर्यटक राजस्थान आते हैं। वो योग और योग चिकित्सा सीखने के लिए कई योग संस्थानों की सेवाएं लेते हैं। मैं इन योग संस्थानों के लिए मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के लिहाज से अपार अवसर देखता हूं। भारत सरकार विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। योग राजस्थान में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
योगा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल सोमवार को राजस्थान दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में आयुष से संबंधित बुनियादी ढांचा और आयुष की लोकप्रियता मजबूत हुई है। 2 मई से अगले 50 दिनों तक योग महोत्सव 2023 आयोजित होगा। राज्य में आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीण आबादी को योग से जोड़ने की केंद्र सरकार की कोशिश है।

21 जून 2023 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिन पहले मंगलवार 2 मई को योग महोत्सव का आयोजन जयपुर के श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के खेल मैदान में किया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के तहत कार्यरत स्वायत्त संस्था मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के सहयोग और राजस्थान सरकार, स्थानीय अधिकारियों और योग से जुड़े स्थानीय संस्थानों के सक्रिय सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

ऐतिहासिक इवेंट बन चुका है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 
आयोजन स्थल पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मंगलवार को होने वाला यह आयोजन राजस्थान में योग के माध्यम से मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को निश्चित रूप से बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) मनाया जाता रहा है, जो एक ऐतिहासिक इवेंट बन चुका है। इसे राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर मनाने का उत्साह लगातार बढ़ता रहा है। इस साल आईडीवाई-2023 पर आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्र में कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) का प्रदर्शन अपने आप में एक नायाब उपलब्धि होगी। 

हर साल हजारों विदेशी पर्यटक राजस्थान आते हैं- सोनोवाल

विज्ञापन

योग महोत्सव के आयोजन को विस्तार से बताते हुए सोनोवाल ने कहा कि हर साल हजारों विदेशी पर्यटक राजस्थान आते हैं। वो योग और योग चिकित्सा सीखने के लिए कई योग संस्थानों की सेवाएं लेते हैं। मैं इन योग संस्थानों के लिए मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के लिहाज से अपार अवसर देखता हूं। भारत सरकार विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। योग राजस्थान में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। मुझे यकीन है कि कल का सामूहिक प्रदर्शन राजस्थान में योग के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने में मदद करेगा। 

2 लाख से ज़्यादा गांव में योग ट्रेनिंग दी जाएगी
मंत्री सोनोवाल ने आगे बताया कि आईडीवाई 2023 का एक अन्य आकर्षण ‘प्रत्येक राज्य में आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीण आबादी को जोड़ने का हमारा प्रयास होगा। एक आयुष ग्राम दो-तीन गांवों का एक समूह होगा और इसमें औसतन 3000 से अधिक आबादी शामिल होगी। चिन्हित गांवों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर विशेष प्रशिक्षण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ताकि प्रत्येक आयुष ग्राम 21 जून 2023 को CSCs का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें।

केंद्रीय आयुष मंत्री ने इस दौरान कहा कि दुनिया भर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता की एक झलक देश में बड़ी संख्या में आए जी-20 प्रतिनिधियों की योग कार्यक्रमों भागीदारी में फिर से मिल रही है।

राज्य सरकार को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने लगभग 230 करोड़ रुपए जारी किए

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि आयुष मंत्रालय मौजूदा आयुष औषधालयों को अपग्रेड करके हुए 2019 में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों की स्थापना के लिए राज्य सरकार का समर्थन कर रहा है। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 61 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं और 919 एएचडब्ल्यूसी कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं (एसएएपी) में प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने राज्य सरकार को लगभग 230 करोड़ रुपए जारी किए हैं। 

केंद्रीय आयुष मंत्रालय की नेशनल आयुष मिशन योजना के तहत की जाने वाली पहलों के लिए राज्य सरकार ने मदद के अनेक प्रस्तावों पर बात की है। इसके अलावा राज्य सरकार ने सर्कुलर निकालकर सभी से योग दिवस में शामिल होने को कहा है ।

प्रस्तावों में प्रमुख हैं-

  1. भरतपुर और सवाई माधोपुर में 50 बेड वाले एक-एक नए इंटीग्रेटेड अस्पताल के लिए 10 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता।
  2. वर्तमान में चल रहे पांच इंटीग्रेटेड अस्पतालों के लिए 13.69 करोड़ रुपए।
  3. सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (निपसिड) के लिए 10.51 करोड़ रुपए।
  4. 59 डिस्पेंसरियों के उच्चीकरण के लिए 14.75 करोड़ रुपए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें