फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अमित शाह 17 को जयपुर में, सहकार सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, नेताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा भी संभव

Thu, 10 Jul 2025 06:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को जयपुर में सहकार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की तैयारी का हिस्सा है। दौरे के दौरान शाह संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को राजस्थान की राजधानी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जयपुर में आयोजित सहकार सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2025 को घोषित अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस आयोजन को प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सहकारिता मंत्री के रूप में अमित शाह इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29 मई को दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पैक्स के कंप्यूटराइजेशन, म्हारो खातो म्हारो बैंक, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना और सहकार से समृद्धि अभियान जैसी राज्य सरकार की प्रमुख सहकारी योजनाओं की जानकारी भी दी थी।

ये भी पढ़ें: रामसेतु एलिवेटेड ब्रिज की सतह धंसने पर कोर्ट सख्त, आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश
विज्ञापन


संगठनात्मक मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा
जयपुर दौरे पर आ रहे अमित शाह का अभी तक मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शाह जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार व संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। बतादें कि मदन राठौड़ को प्रदेशाध्यक्ष बने लगभग साढ़े चार महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हुई है। कार्यकारिणी के लिए राठौड़ द्वारा भेजी गई सूची पर केंद्रीय नेतृत्व की मोहर लगना बाकी है। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बासनपीर गांव में दो समुदायों के बीच झड़प, छतरी बनवा रहे लोगों पर पत्थर बरसाए, दो घायल

केंद्र के 54 टास्क पर राज्यों में हो रहा कार्य
सहकारिता मंत्रालय द्वारा देशभर में सहकारिता क्षेत्र में सुधार और विस्तार के लिए राज्यों को 54 कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में राजस्थान में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ और अधिकारी भाग लेंगे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें