फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: राजधानी जयपुर में चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो नाबालिग निरुद्ध

Thu, 19 Nov 2026 07:52 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में युवक को चाकू मारकर गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया। वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद की है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर 2026 को सुभाष चौक थाने में काशिबुद्दीन निवासी खंडार का रास्ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि वह भांकरोटा में अपनी बहन के घर था। इसी दौरान रात करीब 9 से 10 बजे उसके मोबाइल पर मुन्ना भाई का फोन आया। उसने बताया कि परिवादी के भतीजे सरफराज को चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
वारदात करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रथम आलोक सिंघल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक पीयूष कविया के सुपरविजन में सुभाष चौक थाना प्रभारी भरत महर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। वारदात के बाद आरोपियों के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग का भी विश्लेषण किया गया। फुटेज में सामने आए हुलिये के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कुछ ही घंटों में उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


पढे़ं: गर्म सब्जी की भगौनी में गिरी तीन साल की मासूम, इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन


दो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला
पुलिस ने मोहम्मद रईश (26) निवासी राजीव नगर कच्ची बस्ती, भट्टा बस्ती और मोहम्मद फजल (21) निवासी चौधरी कॉलोनी, गंगापोल गेट के बाहर, गलतागेट को गिरफ्तार किया है। इनके साथ वारदात में शामिल दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार रईश के खिलाफ भट्टा बस्ती थाने में वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं, सुभाष चौक थाने में सितंबर 2026 में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। दोनों मामलों में चालान पेश किया जा चुका है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी भरत महर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। कांस्टेबल महेंद्र कुमार की आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में विशेष भूमिका रही।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें