फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पंचायत चुनाव का फैसला कल, 37 जिलों में सुबह आठ बजे से मतगणना; जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी पर नजर

Thu, 19 Nov 2026 07:29 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पंचायत चुनावों के नतीजे 20 नवंबर को घोषित होंगे। सुबह आठ बजे से 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के 8,818 वार्डों की मतगणना होगी। नतीजों के बाद जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सियों के लिए भाजपा-कांग्रेस में सियासी जोड़तोड़ तेज होगी।

विज्ञापन
पंचायत चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शुक्रवार, 20 नवंबर को प्रदेश के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना होगी। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके साथ ही गांवों की सरकार में किस राजनीतिक दल का दबदबा रहेगा, इसकी तस्वीर साफ होने लगेगी। चुनाव परिणामों के बाद जिला प्रमुख, प्रधान और उप जिला प्रमुख की कुर्सियों को लेकर सियासी जोड़तोड़ भी तेज होगी।

राज्य में 37 जिलों के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतगणना एक साथ कराई जाएगी। इस दौरान जिला परिषद के 1,275 और पंचायत समिति के 7,543 वार्डों के नतीजे घोषित होंगे। यानी कुल 8,818 वार्डों के परिणाम सामने आएंगे। हालांकि कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में मतगणना 20 नवंबर को नहीं होगी। इन चार जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 17 दिसंबर को कराई जाएगी।

पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम के वोटों की गिनती

मतगणना की प्रक्रिया वार्डवार पूरी की जाएगी। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, सबसे पहले संबंधित वार्ड के पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू की जाएगी। मतगणना केंद्रों पर उम्मीदवारों और उनके एजेंटों को निर्धारित पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने मतगणना की पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की हैं।

जयपुर में भवानी निकेतन में होगी मतगणना

जयपुर जिले में जिला परिषद के 57 वार्डों और 22 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतगणना सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में होगी। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए कुल 27 कक्षों में व्यवस्था की गई है। जिला परिषद के लिए 98 और पंचायत समितियों के लिए 145 टेबल निर्धारित की गई हैं। इस तरह कुल 243 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन


यह भी पढें- बानसूर में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद: दहशत और वसूली की तैयारी में था गैंग, पांच इनामी समेत 7 बदमाश दबोचे

नतीजों के बाद जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव

पंचायत चुनाव के परिणामों के बाद अगली नजर जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव पर रहेगी। 37 जिलों में 25 नवंबर को जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा, जबकि 27 नवंबर को पंचायत समितियों में प्रधान और उप प्रधान चुने जाएंगे। इन पदों के लिए राजनीतिक दलों को अपने जीते हुए सदस्यों को एकजुट रखना होगा। ऐसे में मतगणना के साथ ही जिला स्तर पर राजनीतिक सक्रियता और संभावित समीकरणों पर भी नजर रहेगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें