फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Road Accident: 4 लोगों की जान लेने वाला ट्रोला चालक गिरफ्तार, परिवार को कुचलकर मौके से हुआ था फरार

Thu, 09 Jul 2026 09:24 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: जयपुर के अजमेर रोड पर बस का इंतजार कर रहे परिवार को ट्रोले से कुचलने के मामले में पुलिस ने फरार चालक सतवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में पिता और उनके तीन बेटों की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
ट्रोला चालक सतवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के अजमेर रोड स्थित अमर पैलेस होटल के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में श्याम नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ट्रोला चालक सतवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रोला (RJ19GF8085) भी जब्त कर लिया है, जबकि वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बस का इंतजार कर रहे परिवार को ट्रोले ने कुचला
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा ट्रोला अजमेर रोड स्थित अमर पैलेस होटल के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे एक परिवार पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक घायलों की सहायता किए बिना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पिता और तीन बेटों की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
इस दुर्घटना में चन्द्रप्रकाश बागरिया और उनके तीन बेटों गोपाल, रमेश तथा दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कैलाशी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका उपचार एसएमएस अस्पताल में जारी है। मृतक परिवार मूल रूप से राजसमंद जिले का रहने वाला था और जयपुर के चित्रकूट क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहकर झाड़ू बनाने का कार्य करता था। घटना के समय पूरा परिवार अपने गांव लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
मृतक के साले पन्नालाल बागरिया की रिपोर्ट पर श्याम नगर थाने में ट्रोला चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और 105 के तहत मामला दर्ज किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त सत्येन्द्र सिंह नेगी के निर्देशन में थानाधिकारी रामकेश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, आसूचना तथा पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर आरोपी सतवीर सिंह (42), निवासी डीडवाना-कुचामन, को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से करीब ढाई टन अवैध डोडा चूरा जब्त, चालक फरार
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2011 का सड़क दुर्घटना से संबंधित एक मामला भी न्यायालय में लंबित है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है तथा वाहन मालिक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें