फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: महल रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मारकर 150 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत

Wed, 03 Jun 2026 12:33 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के जगतपुरा इलाके में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार राकेश मीणा को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक MBBS छात्र पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर थार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र स्थित महल रोड (जगतपुरा) पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार थार चला रहे छात्र ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक करीब 150 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार दौसा निवासी 28 वर्षीय राकेश मीणा अपने परिवार के साथ जगतपुरा के आरती नगर में रह रहे थे। रविवार देर रात वह कुंभा मार्ग से बॉम्बे हॉस्पिटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अक्षयपात्र चौराहे के पास तेज गति से आई थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhalawar News: जमीन के झगड़े में बहा खून, खेत में घेरकर बरसाए लाठी-डंडे, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

प्रत्यक्षदर्शी अमर सिंह और सूर्यांश तंवर के अनुसार हादसे के बाद उन्होंने थार को रुकवाया। उनके अनुसार वाहन में तीन युवक सवार थे और गाड़ी में बीयर की बोतलें व केन रखी हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन सवार युवक नशे की हालत में थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थार चला रहा युवक सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का एमबीबीएस का छात्र है।
विज्ञापन


हादसे के बाद महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भी तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मृतक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने अस्पताल में गाली-गलौज और हाथापाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मृतक राकेश मीणा पांच दिन पहले ही पत्नी और दो बेटों दक्ष (8) तथा कृष्णा (4) के साथ ब्यावर से जयपुर आए थे। मृतक की बड़ी बहन ज्योति मीणा ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए शव के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं राकेश के पिता मुरलीधर मीणा ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस थाने और अस्पताल का घेराव किया जाएगा। रामनगरिया थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल थार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें