फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इस बार नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में गर्मी, श्रीगंगानगर में 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Sat, 15 Apr 2023 01:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान में इस वर्ष सर्दी के बाद गर्मी भी नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इस मौसम का अब तक सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान के रूप में दर्ज किया गया यहां तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गर्मी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में इस साल जहां सर्दी ने अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए उसको देखकर लगता है कि गर्मी भी इस बाद खूब सितम ढाने वाली है। अगर बीते दिन शुक्रवार की बात की जाए तो प्रदेश में श्रीगंगानगर सबसे अधिक गर्म रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राजस्थान के कई हिस्सों में पारे में बढ़ोतरी हुई है। श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान के रूप में दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।

तीन-चार दिन सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अगले तीन-चार दिनों तक अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन के समय तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश से मिल सकती है राहत
राहत की बात ये है कि मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी बन सकता है। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर एक-दो दिनों तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें