फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 2008 से लंबित है JEN की भर्ती प्रक्रिया, छात्रों ने सीपी जोशी से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Feb 2024 04:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: 2008 से लंबित पड़ी JEN की भर्ती के लिए पिछले कई सालों से इंतजार कर रहे हैं बेरोजगार युवकों द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को ज्ञापन दिया गया। सीपी जोशी द्वारा बेरोजगार युवकों को शीघ्र भर्ती निकलवाने का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में 550 JEN पदों पर प्रस्तावित भर्ती में नियम संशोधन करवा के कर्मचारी चयन बोर्ड भिजवाने पंचायत राज विभाग में रिक्त चल रहे 550 JEN पदों पर वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उसके नियम संसोधन की फाइल विभाग में लंबित है, आचार संहिता लग जाने के कारण नियम संसोधन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी, उक्त नियम संशोधन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए एवं 550 JEN पदों की फाइल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भिजवाए जाए। जिससे बोर्ड में पहले से लंबित 324 JEN पदों के साथ मिलकर भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके। 

2018 में हुआ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

विज्ञापन

अमर उजाला के साथ खास बातचीत करते हुए इन बेरोजगार युवकों ने बताया कि 2008 से यह भर्ती लंबित है। राजनीतिक दल उनकी लाचारी का फायदा उठा रहे हैं। 2008 के बाद 2013 में इनका एक बार फिर मीठी गोली दे दी गई, जिसको यह 5 साल तक चूसते रहे। 2018 में कांग्रेस की सरकार आने पर अशोक गहलोत के द्वारा उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चालू की गई पर नतीजा कुछ नहीं निकाला और एक बार फिर सरकार बदल गई। अब 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में है और इन बेरोजगार युवाओं को आप है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार उनकी बात सुनेगी और इनको रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें