फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गहलोत के बयान पर सीपी जोशी का पलटवार, बोले- इन्हें गांधी परिवार के अलावा कोई नजर नहीं आता

Tue, 13 Feb 2024 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ध्यान रहे कि सरकार ने इस वर्ष पांच भारत रत्नों की घोषणा की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार द्वारा दिए गए भारत रत्न पुरस्कार के बारे में कहा था कि सरकार ने भारत रत्न का चुनावीकरण कर इसकी गरिमा को कम किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार के अलावा कोई नजर नहीं आता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या कर्पूरीचंद जी को भारत रत्न देना गलत है या फिर पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देना गलत है। जिन लोगों ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा में निकाल दिया उन्हें भारत रत्न देना गलत है ऐसा क्यों? इन्हें किस बात की तकलीफ है? 

उन्होंने कहा कि नेहरूजी के समय से ही ये लोगों को नकारते आए हैं। इन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को नकारा, बाबा साहेब आम्बेडकर को नकारा और अब जब देश का मान बढ़ाने वाले लोगों को सरकार सम्मान दे रही है तो इन्हें तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि इनकी यह तकलीफ बनी रहेगी क्योंकि ये गांधी परिवार के अलावा देश में किसी और को नहीं मानते।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें