फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पार्टी के विरुद्ध अनशन की घोषणा से केंद्रीय समिति में हलचल, मना करने के बाद भी नहीं रुक रहे पायलट

Mon, 10 Apr 2023 09:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सचिन पायलट के आरोपों और बयान का मुख्यमंत्री गहलोत जल्दी ही जवाब दे सकते हैं, सूत्र बताते हैं कि पार्टी भी पायलट पर कोई बड़ा एक्शन ले सकती है। 
विज्ञापन
सचिन पायलट और अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन में आमने-सामने की जंग की शुरुआत पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन की घोषणा करके कर दी है। जिस राजस्थान मॉडल को कांग्रेस पार्टी पूरे देश में एक नजीर की तरह प्रस्तुत करने में लगी हुई थी, वो पूरी तरह से चकनाचूर होता दिख रहा है। पायलट ने इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ गठजोड़ तक की बात कह दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय समिति ले सकती है फैसला
रविवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार पर हमला बोला था। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट ने खुलेआम केंद्रीय समिति व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की ओर से पार्टी के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी या शब्दों से हमला नहीं करने के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई हैं। जिस पर केंद्रीय समिति जल्द ही एक्शन ले सकती है।

पायलट का बयान भी आरएलपी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल के बयानों के साथ ही जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि बेनीवाल भी कई बार सार्वजनिक मंच पर मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गठजोड़ का आरोप लगाते आए हैं। हाल ही में हनुमान बेनीवाल ने पायलट को नई पार्टी बनने और और उनको पूरा समर्थन देने की भी बात कही थी।
विज्ञापन


कोरोना से उबरे सीएम
सचिन पायलट ने अपनी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर केंद्रीय गाइड लाइन की धज्जियां उड़ा दी हैं।  
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रविवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर्स ने फिर भी मुख्यमंत्री को सतर्क रहने की सलाह दी है। रिपोर्ट के तुरंत बाद सूत्रों ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गहलोत भी सचिन पायलट की ओर से कांग्रेस सरकार पर किए गए उनके हमलों का जवाब देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें