Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़ की जुबान फिसल गई। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री विदेश जाकर आरक्षण समाप्त करने की बात करते हैं, तो यह एससी/एसटी वर्ग के साथ धोखा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिर एक बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एससी/एसटी वर्ग के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। राठौड़ ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री विदेश जाकर आरक्षण समाप्त करने की बात करते हैं, तो यह एससी/एसटी वर्ग के साथ धोखा है।
विज्ञापन
राठौड़ ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाकर कांग्रेस ने जनता को भ्रमित किया और 99 सीटें जीत लीं, लेकिन अब जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है और उसका विरोध कर रही है। बिजली के मुद्दे पर बोलते हुए भी राठौड़ की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कर्ज बाप का कर्ज है, और उसे बेटा चुकाएगा। यह बयान कांग्रेस पर तंज कसने के लिए दिया गया था, लेकिन इसे लेकर भी आलोचना हो रही है। राठौड़ के इन बयानों के बाद भाजपा के भीतर भी हलचल मच गई है।